Quantcast
Channel: लंदन ओलिम्पिक 2012
Browsing latest articles
Browse All 100 View Live

हॉकी में दक्षिण अफ्रीका ने दी भारत को मात

लंदन। भारतीय हॉकी टीम का लंदन ओलिंपिक में शर्मनाक प्रदर्शन आज यहां 11वें और 12वें स्थान के प्ले ऑफ में भी बदस्तूर जारी रहा। जिसमें उसे दक्षिण अफ्रीका की कमजोर टीम से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

View Article


गर्त में भारतीय हॉकी, ओलिंपिक में आखिरी स्थान

लंदन। भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक खेलों में अब तक का अपना सबसे शर्मनाक प्रदर्शन लंदन में किया और शनिवार को यहां क्लासिफिकेशन मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2-3 की हार के कारण उसे 12 देशों के टूर्नामेंट...

View Article


हम नहीं थे ओलिंपिक में खेलने के काबिल

लंदन। भारत के लंदन ओलिंपिक खेलों में 12 देशों के बीच अंतिम स्थान पर रहने के कारण बेहद निराश कप्तान भरत छेत्री ने कहा कि उनकी टीम इतनी अच्छी नहीं है कि वह ओलिंपिक जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेल पाए।

View Article

हॉकी में शर्मनाक प्रदर्शन पर जांच के आदेश

नई दिल्ली। लंदन ओलिंपिक में राष्ट्रीय पुरुष टीम के अंतिम स्थान पर रहने से स्तब्ध हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए खराब प्रदर्शन की आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।

View Article

राणा ने ओलिंपिक में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

लंदन। भारत के बसंत बहादुर राणा ने शनिवार को लंदन ओलिंपिक में 50 किमी पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया लेकिन वे 36वें स्थान पर रहे। राणा ने तीन घंटे 56 मिनट 48 सेकंड का समय निकालकर खुद का रिकॉर्ड...

View Article


लंदन ओलिंपिक में भारत का कार्यक्रम

लंदन में आयो‍जित 30वें ओलिंपिक खेलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा 81 खिलाड़ियों का दल उतरा और 10 अगस्त तक उसने कुल 4 पदक हासिल किए। भारत को 2 पदक निशानेबाजी में एक पदक बैडमिंटन में और एक बॉक्सिंग में...

View Article

फर्राटा दौड़ के मसीहा कोच ग्लेन मिल्स

लंदन। लंदन ओलिंपिक में 100 और 200 मीटर दौड़ में अपने खिताब का बचाव करने वाले दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट और उनके सबसे बडे प्रतिद्वंद्वी योहान ब्लैक जैसे एथलीटों को कामयाबी की बुलंदियों...

View Article

ओलिंपिक का समापन भी होगा शानदार

लंदन। लंदन ओलिंपिक के उद्‍घाटन समारोह में ऑस्कर पुरस्कार विजेता डैनी बोएल ने ब्रिटेन की ग्रामीण पृष्ठभूमि और औद्योगिक क्रांति का अद्‍भुत समावेश कर दुनिया को सम्मोहित कर दिया था जबकि रविवार को होने वाले...

View Article


गांगुली ने की पदकवीरों की तारीफ

कोलकाता। भारत लंदन ओलिंपिक में अब तक भले ही स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया लेकिन पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की जिन्होंने अब तक इस खेल महाकुंभ...

View Article


बॉक्सिंग अकादमी मेरी प्राथमिकता- मैरीकॉम

लंदन। लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम का कहना है कि ओलिंपिक में पदक जीतने का अपना सपना पूरा करने के बाद अब उनकी प्राथमिकता अपनी मुक्केबाजी अकादमी को अत्याधुनिक...

View Article

लयबद्ध तैराकी में रूस की क्लीन स्वीप

लंदन। गत तीन बार के चैंपियन रूस ने ओलिंपिक की लयबद्ध तैराकी में अपनी बादशाहत कायम रखते हुए क्लीन स्वीप कर लिया। रूस ने लंदन ओलिंपिक में लयबद्ध युगल तैराकी स्पर्धा जीतने के बाद शुक्रवार रात लयबद्ध टीम...

View Article

मैक्सिको ने ब्राजील को हराकर जीता स्वर्ण

लंदन। मैक्सिको ने ओलिंपिक खेलों की पुरुष फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शनिवार को यहां ब्राजील को हराकर खेल महाकुंभ का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। मैक्सिको ने आरिबे पेराल्टा के दो गोल की मदद से...

View Article

ओलिंपिक खेल पैसा वसूल

लंदन। एक ताजा सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि ब्रिटेन के ज्यादातर लोगों का मानना है कि लंदन ओलिंपिक खेल पैसा वसूल साबित हुए हैं। इस ओलिंपिक में ब्रिटिश दल ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय में अपना...

View Article


ऑस्ट्रेलिया ने जीता हॉकी में कांस्य

लंदन। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने रिवरबैंक एरिना में शनिवार को यहां मेजबान ब्रिटेन को 3-1 से हराकर ओलिंपिक पुरुष हॉकी स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया।

View Article

सीरिया की धावक ओलिंपिक से बाहर

लंदन। सीरिया की 400 मीटर बाधा दौड़ की धावक गाफ्रान अलमुहम्मद को प्रतिबंधित पदार्थ मिथाइलेहेक्सेननियामिन के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद ओलिंपिक से डिस्क्वालीफाई कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक...

View Article


योगेश्वर दत्त ने जीता कांस्य पदक

लंदन। भारत की उम्मीदों के कर्णधार और महाबली सतपाल के होनहार शिष्य योगेश्वर दत्त ने शनिवार को ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में उत्तर कोरिया के जोंग म्योंग री को हराकर कांस्य...

View Article

योगेश्वर दत्त : बचपन से सीखी कुश्ती की बारीकियां

लंदन ओलिंपिक 2012 में 60 किलोग्राम वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाले योगेश्वर दत्त का जन्म 2 नंवबर 1982 को हरियाणा के भैंसवाल कलां (सोनीपत) में हुआ।

View Article


जर्मनी ने पुरुष हॉकी में जीता सोना

लंदन। जर्मनी ने लंदन ओलिंपिक में पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में हॉलैंड को हराकर स्वर्ण पदक जीता, जिससे हालैंड को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

View Article

ब्राजील का सपना तोड़ मैक्सिको ने जीता स्वर्ण

लंदन। मैक्सिको ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील को 2-1 से हराकर लंदन ओलिंपिक की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक जीत लिया।

View Article

ओलिंपिक 2020 में भारत के पास होंगे 25 पदक- माकन

नई दिल्ली। भारत लंदन ओलिंपिक में पदकों की संख्या के हिसाब से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लौटेगा जिससे खेल मंत्री अजय माकन ने एथलीटों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि देश 2020 खेलों...

View Article

बोल्ट अच्छा है, लेकिन रूडिशा का जवाब नहीं

लंदन। लंदन ओलिंपिक खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सेबेस्टियन को ने स्वीकार किया इन ओलिंपिक में उनके लिए सबसे अद्‍भुत क्षण डेविड रूडिशा का 800 मीटर दौड़ में विश्व रिकॉर्ड वाला प्रदर्शन था।

View Article


सर्बिया को पहला स्वर्ण, गैबोन ने भी पहला पदक जीता

लंदन। मिलिसिया मैंडिक ने महिला हेवीवेट ताइक्वांडो में सर्बिया को लंदन ओलिंपिक खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि गैबोन ने एंथोनी ओबामे की बदौलत पुरुष हेवीवेट ताइक्वांडो स्पर्धा से पहला ओलिंपिक पदक...

View Article


हॉकी को सताती रहेगी ओलिंपिक की पीड़ा-परगट सिंह

भारतीय टीम की लगातार छठी हार के बाद ओलिंपिक खेलों में आखिरी स्थान पर रहने की पीड़ा भारतीय हॉकी को आगे भी सताती रहेगी। इससे पता चलता है कि भारतीय टीम को इस स्तर पर खेलने लायक बनाने के लिए अभी काफी कुछ...

View Article

चीन को झटका, अमेरिका को स्‍वर्ण

लंदन। लंदन ओलिंपिक में पदक तालिका में चीन को पीछे छोड़ चुके अमेरिका ने शनिवार को पुरूष 10 मीटर गोताखारी स्पर्धा के आखिरी मुकाबले में भी चीन को हराकर स्वर्ण पर अपना कब्जा जमा लिया।

View Article

सुशील कुमार फाइनल में, भारत को सोने की आस

लंदन। लंदन ओलिंपिक का सफर आखिरी दिन रविवार है और खेलों के महाकुंभ में देश की एक अदद स्वर्ण पदक की उम्मीदों का भार अब बीजिंग ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर टिक गया है, जो रविवार को...

View Article


बोल्ट की गोल्डन हैट्रिक का 'डबल'

लंदन। विश्व के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट ने बीजिंग ओलिंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने की अपनी कामयाबी को लंदन ओलिंपिक में दोहराते हुए खेलों के महाकुंभ में 'गोल्डन हैट्रिक' का 'डबल' बना लिया है।

View Article

सुशील का पदक महत्वपूर्ण : राजसिंह

लंदन। दिग्गज पहलवान सुशील कुमार के लंदन ओलिंपिक में रजत पदक के साथ लगातार दूसरी बार ओलम्पिक पदक जीत कर इतिहास रचने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के महासचिव राजसिंह ने कहा कि यह पदक देश और कुश्ती के लिए...

View Article

सेना में बना रहूंगा- विजय कुमार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में अपने गृह नगर हरसौर में अपने जोरदार स्वागत से अभिभूत लंदन ओलिंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार ने कहा कि वह सेना में बने रहेंगे।

View Article

सही साबित हुई प्राइसवाटर की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। ब्रिटेन की विश्व प्रसिद्ध रेटिंग एजेंसी प्राइसवाटर हाउसकूपर्स की भारत के लंदन ओलिंपिक में छह पदक जीतने की भविष्यवाणी सही साबित हो गई।

View Article



लंबा सफर तय किया है सुशील कुमार ने

नई दिल्ली। डीटीसी के बस कंडक्टर के बेटे से देश के खेलों के इतिहास में लगातार दो ओलिंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने सुशील कुमार ने अपने जीवन में लंबा सफर तय किया है।

View Article

सुशील कुमार को रजत, सोना जापान की झोली में

लंदन। लंदन ओलिंपिक में भारत के सुशील कुमार आज 66 किलोग्राम भार वर्ग में जापानी पहलवान जापान के तात्सुहिरो योनेमित्सु से 4-1 से मुकाबला हार गए और इस तरह उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। लंदन...

View Article

शिवेन और यंग की लगेंगी प्रतिमाएं

बीजिंग। लंदन खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले तैराकों ये शिवेन और सुन यंग को चीन में उनके गृह नगरों को कांसे की प्रतिमा लगाकर स्मानित किया जाएगा।

View Article

भारत को लंदन खेलों में छह पदक

लंदन। लंदन ओलिंपिक खेलों की प्रतियोगिताओं के यहां समाप्त होने पर भारत ने दो रजत और चार कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। भारत के 81 खिलाड़ियों ने 13 स्पर्धाओं में भाग लिया जिसमें कुश्ती और निशानेबाजी में...

View Article


सुशील क्यों स्वर्ण पदक से चूके?

नई दिल्ली। सुशील कुमार ने लंदन ओलिंपिक खेलों में रजत पदक के साथ लगातार दो ओलिंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा लेकिन उनके पिता ने कहा कि अगर उनके बेटे के साथ...

View Article

सुशील कुमार पर करोड़ों की बौछार

नई दिल्ली। लंदन ओलिंपिक में कुश्ती के 66 किग्रा. वर्ग में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पहलवान सुशील कुमार पर इनामों की बौछार शुरू हो गई है।

View Article

पदक का रंग बदल बदलकर सुशील खुश

लंदन। लंदन ओलिंपिक में कुश्ती के 66 किग्राग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने वाले भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह इस बार अपने पदक का रंग बदल सके।

View Article


सुशील का कोई जवाब नहीं : सतपाल

नई दिल्ली। द्रोणाचार्य अवॉर्डी महाबली सतपाल अपने शिष्य सुशील कुमार के लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतने से इतने गदगद थे कि उन्होंने कह डाला कि सुशील का कोई जवाब नहीं।

View Article


लंदन ओलिंपिक 2012 : पदक तालिका

लंदन ओलिंपिक 2012 : पदक तालिका

View Article

लंदन ओलिंपिक में अमेरिका ने जीती बादशाहत की जंग

लंदन। संगीत की सुरलहरियों, संस्कृति की बानगी पेश करते रंगारंग कार्यक्रम और आसमान को चकाचौंध करने वाली आतिशबाजी के बीच लंदन ने पिछले एक पखवाड़े से जमा दुनिया भर के खिलाड़ियों को भावभीनी विदाई दी जिसके...

View Article

लंदन ओलिंपिक : हम कामयाब रहे- डेविड कैमरन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने ओलिंपिक के सफल आयोजन पर खुशी जताई, जिसमें मेजबान ने 104 साल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 29 स्वर्ण समेत 65 पदक जीते।

View Article

लोकसभा ने दी खिलाड़ियों को बधाई

नई दिल्ली। लोकसभा ने भारतीय पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त तथा महिला मुक्केबाज मेरीकॉम को ओलिंपिक खेलों में पदक हासिल करने के लिए हार्दिक बधाई दी।

View Article


अमेरिका ने फ्रांस को हराकर जीता बास्केबॉल का स्वर्ण

लंदन। अमेरिका में ओलिंपिक की महिला बास्केटबॉल स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए यहां फ्रांस को 86- 50 से हराकर लगातार पांचवां स्वर्ण पदक जीता। अमेरिकी की ओर से कैंडेस पार्कर ने सर्वाधिक 21 अंक जुटाए...

View Article

राज्यसभा ने दी पदक विजेताओं को बधाई

नई दिल्ली। राज्यसभा ने सोमवार को भारतीय पहलवान सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त, महिला मुक्केबाज मैरीकॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, निशानेबाज गगन कुमार और विजय कुमार को ओलिंपिक खेलों में पदक हासिल करने...

View Article


ओलिंपिक में निशानों से चूके भारतीय तीर

नई दिल्ली। युवा तीरंदाज दीपिका कुमारी की अगुवाई में भारतीय तीरंदाजी टीम लंदन ओलिंपिक में पदक के तमाम दावों और वादों के साथ गई थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी पदक तो दूर, विपक्षी खिलाड़ियों को कोई खास चुनौती...

View Article

लंदन ओलिंपिक : कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

लंदन। लंदन ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा जाए तो पहलवानों ने लंदन ओलिंपिक में भारत के खाते में दो पदक दिलवाए। सुशील और मैरीकॉम ने नाम के अनुरूप भारत का नाम रोशन किया, वहीं बड़े नाम...

View Article


लंदन ओलिंपिक : याद रहेंगे सुशील के दांव

लंदन। सुशील कुमार के लगातार दो ओलिंपिक में पदक जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि और उनके साथ योगेश्वर दत्त को मिले कांस्य पदक के अलावा निशानेबाजी में मिले दो पदक से भारत 30वें ओलिंपिक खेलों में रिकॉर्ड छ: पदक...

View Article

बोल्ट को तलाश दुल्हन की...

लंदन। ओलिंपिक में तेज रफ्तार से अपनी धाक जमाकर दुनिया को अपना‍ दीवाना बनाने वाले जमैका के धावक उसेन बोल्ट अब खुद भी दीवाना होना चाहते हैं। बोल्ट पर वैसे तो कई सुंदरियां अपना दिल छिड़कने को तैयार हैं,...

View Article

बेलारूस की स्वर्ण विजेता का पदक छीना

लंदन। लंदन ओलिंपिक में गोला फेंक स्पर्धा की स्वर्ण विजेता बेलारूस की नादाजेया ओस्टापचूक के डोंपिंग का आरोपी पाए जाने पर उनसे पदक छीन लिया गया है।

View Article

ओलिंपिक ध्‍वज पहुंचा रियो

रियो दि जिनेरियो। ओलिंपिक ध्वज इन खेलों के अगले मेजबान रियो दि जिनेरियो में पहुंच गया, जहां 2016 में खेल होने हैं।

View Article


अर्जेंटीना ने बेल्जियम को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

ब्रासीलिया। अर्जेंटीना ने बेल्जियम को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना की तरफ से गोंजालो हिगुएन ने आठवें मिनट में ही शानदार गोल किया। पूरे खेल के दौरान अर्जेंटीना...

View Article

Browsing latest articles
Browse All 100 View Live


<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>